दिग्विजय के बेटे को चुनौती, बच्ची ने पहेली में उलझाया:मोदी का वीडियो देखकर विधायक ने ‘मेलोडी’ बांटी; भाजपा विधायक ने तोड़े ट्रैफिक नियम
मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा।
झालमुड़ी के बाद अब ‘मेलोडी’ हो गई मशहूर
पश्चिम बंगाल की ‘झालमुड़ी’ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेलोडी’ टॉफी को भी चर्चा में ला दिया है। दरअसल, हाल ही पीएम मोदी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी का पैकेट गिफ्ट करते नजर आए थे।
पीएम मोदी के इस वीडियो के बाद कई जगहों पर भाजपा नेता मेलोडी टॉफी बांटते नजर आए। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल से भाजपा विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं के बीच मेलोडी चॉकलेट बांटी।
