मंत्री ने प्याज-मिर्ची से रोटी खाते हुए बनवाई रील:भाई पर एक्शन, बहन रूठकर पुलिस गाड़ी पर चढ़ी; भाजपा के ट्रेनिंग कैंप में फुल इंटरटेनमेंट
मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। ग्वालियर में उन्होंने एक बस्ती का दौरा किया। भूख लगने पर आम लोगों के बीच बैठकर भोजन किया। वे एक घर में जमीन पर बैठ गए और प्याज, नमक व हरी मिर्च के साथ रोटी खाते नजर आए।
इस दौरान मंत्री की सादगी का पूरा सीन कैमरों में कैद होता रहा। फोटो और वीडियो बनाए गए, जिन्हें बाद में खुद मंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया। वीडियो सामने आने के बाद समर्थक इसे मंत्री की सादगी बता रहे हैं, जबकि विपक्ष इसे केवल पब्लिसिटी स्टंट बता रहा है।
What’s your response?
1 responses
Love
0
Smile
0
Haha
0
Sad
0
Star
1
Weary
0
