इंदौर में सड़क चौड़ीकरण के लिए निगम की कार्रवाई:छावनी क्षेत्र से हटाया जा रहा अतिक्रमण, जेसीबी-पोकलेन तोड़ रही मकानों का बाधक हिस्सा
इंदौर के छावनी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण को लेकर शुक्रवार सुबह नगर निगम का अमला भारी पुलिस बल के साथ मैदान में उतर गया। निगम द्वारा बाधक मकानों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस प्रशासन की टीम भी मौजूद रही।
सुबह से ही निगम का रिमूवल अमला क्षेत्र में तैनात हो गया था। इसके बाद सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। कई मकानों और निर्माणों को मशीनों की मदद से हटाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई दोपहर तक जारी रह सकती है।
इंदौर के छावनी इलाके में सड़क चौड़ीकरण के दौरान का चौंकाने वाली घटनाएं भी सामने आईं। अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई जारी है। इसी दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब कार्रवाई के बीच एक खंभा अचानक गिर गया और वहां मौजूद एक व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया। घायल व्यक्ति को तुरंत उपचार के लिए भेजा गया।
