विधायक के पति ने रची थी हत्या की साजिश:जिला पंचायत राजनीति से शुरू हुआ विवाद, सीएम भी नहीं बचा पाए जान
मध्य प्रदेश क्राइम फाइल्स के पार्ट-1 में आपने पढ़ा कि 15 मार्च 2019 की सुबह दमोह के हटा स्थित डामर-क्रेशर प्लांट में बीएसपी नेता और ठेकेदार देवेंद्र चौरसिया पर जानलेवा हमला हुआ।
देवेंद्र अपने बेटे सोमेश और परिवार के लोगों के साथ प्लांट पहुंचे ही थे कि कई गाड़ियों से आए 25 से 30 हमलावरों ने उन्हें घेरकर जानलेवा हमला किया। कुछ घंटों बाद देवेंद्र की मौत हो गई।
हत्या से तीन दिन पहले ही देवेंद्र ने तत्कालीन सीएम कमलनाथ से मुलाकात कर जान का खतरा बताया था और कांग्रेस जॉइन की थी। हत्या के बाद आरोप पथरिया विधायक रामबाई सिंह परिहार के पति गोविंद सिंह, उनके परिवार और समर्थकों पर लगे।
आखिर इस हत्या की असली वजह क्या थी? राजनीतिक दुश्मनी, वर्चस्व की लड़ाई या कोई गहरी साजिश? 28 आरोपियों में से हत्या की साजिश किसने रची थी?
